होम हो गई कोरोना की वैक्सीन तैयार, शरीर से वायरस ख़त्म करने का दावा,

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 5, 2020 03:40 PM

हो गई कोरोना की वैक्सीन तैयार, शरीर से वायरस ख़त्म करने का दावा,

हो गई कोरोना की वैक्सीन तैयार, शरीर से वायरस ख़त्म करने का दावा,

हो गई कोरोना की वैक्सीन तैयार, शरीर से वायरस ख़त्म करने का दावा,

इज़रायल (Israel) ने दावा किया है कि उसने कोरोनावायरस (Coronavirus) की वैक्सीन (Vaccine) तैयार कर ली है और ये जल्द सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी. इज़रायल के रक्षा मंत्री नफ़ताली बेनेट (Naftali bennett) ने सोमवार को बताया कि डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्‍टीट्यूट ने कोरोनावायरस का टीका बना लिया है. बेनेट के मुताबिक़ इंस्‍टीट्यूट ने कोरोनावायरस के एंटीबॉडीज तैयार कर ली हैं. इज़रायल का दावा है कि वैक्सीन विकसित कर ली गई है.


रक्षा मंत्री बेनेट ने बताया कि कोरोनावायरस वैक्‍सीन के व‍िकास का चरण अ‍ब पूरा हो गया है और शोधकर्ता इसके पेटेंट और व्‍यापक पैमाने पर उत्‍पादन के लिए तैयारी कर रहे हैं.
इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू के कार्यालय के अंतर्गत चलने वाले बेहद गोपनीय इज़रायल इंस्‍टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रीसर्च के दौरे के बाद बेनेट ने यह ऐलान किया. रक्षा मंत्री के मुताबिक़ यह एंटीबॉडी मोनोक्‍लोनल तरीके से कोरोनावायरस पर हमला करती है और बीमार लोगों के शरीर के अंदर ही कोरोनावायरस का ख़ात्‍मा कर देती है.

बयान में कहा गया है कि कोरोनावायरस के वैक्‍सीन के विकास का चरण अब पूरा हो गया है. डिफेंस इंस्‍टीट्यूट अब इस टीके को पेटेंट कराने की प्रक्रिया में है. इसके अगले चरण में शोधकर्ता अंतरराष्‍ट्रीय कंपनियों से व्‍यवसायिक स्‍तर पर उत्‍पादन के लिए संपर्क करेंगे. बेनेट ने कहा, "इस शानदार सफलता पर मुझे इंस्‍टीट्यूट के स्‍टाफ पर गर्व है." रक्षा मंत्री ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि क्‍या इस वैक्‍सीन का इंसानों पर ट्रायल किया गया है या नहीं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)