होम छूट का मतलब नियमों तोड़ना नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी: ङॉ. हर्षवर्धन
छूट का मतलब नियमों तोड़ना नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी: ङॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को दिल्ली में अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की. इस दौरान कोरोना वायरस से इतर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी आने वाली चुनौतियों को लेकर बात हुई.लॉकडाउन 3.0 में मिली छूट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर देश के कुछ हिस्सों में कुछ छूट दी गई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि नियम का पालन नहीं होगा. हर किसी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क पहनना होगा. स्वास्थ्य मंत्री बोले कि जबतक कोई वैक्सीन नहीं आती है, तबतक ऐसा ही उपाय करना होगा.भारत में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में अभी तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है, ऐसे में भारत अभी तक सही दिशा में बढ़ रहा है. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बोले कि कोरोना महामारी की वजह से लोगों में काफी बदलाव हुआ है, जीवन भी पूरी तरह से बदला है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।