होम कोरोना महंगाईः शराब के साथ अब पेट्रोल-डिजल पर भी महंगाई की मार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 5, 2020 02:52 PM

कोरोना महंगाईः शराब के साथ अब पेट्रोल-डिजल पर भी महंगाई की मार

कोरोना महंगाईः शराब के साथ अब पेट्रोल-डिजल पर भी महंगाई की मार

कोरोना महंगाईः शराब के साथ अब पेट्रोल-डिजल पर भी महंगाई की मार

केंद्र सरकार ने आर्थिक मंदी को देखते हुए शराब की दुकानें खोलन के आदेश दे दिए हैं। कल से ये आदेश लागू हो चुके हैं। शराब व्यापारियों ने कल ही दुकानें खोली और कम से कम 240 करोड़ की शराब यूपी में बिकी है। इसी के साथ हर राज्य में शराब काफी मात्रा में बिकी है। बताया जा रहा है कि 2 लाख लीटर से ज्यादा कल शराब की बिक्री हुई है। सरकार ने कोरोना टैक्स भी लगाया है जिसमें दिल्ली सरकार ने शराब की कीमतों में 70 फीसदी का इजाफा किया है।


लेकिन इसके बावजूद भी शराब प्रेमियों पर इसका फर्क नहीं पड़ा। दिल्ली सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस का ऐलान किया है। शराब प्रेमियों ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन से पहले जो शराब की बोतल 500 रुपए में पड़ती थी, अब वो 850 रु. में मिल रही है। 1000 की बोतल पर अब 1700 रुपए में और 2000 की बोतल अब 3400 में दी जा रही है।

इसी के साथ दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डिजल के दामों भी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा कर दिया गया है। बता दें कि आवाजाही पर अंकुश से कुछ राहत मिली तो तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इसी तरह से मुंबई में 76.31 रुपये पेट्रोल और 66.21 रुपये डीजल, कोलकाता में 73.30 रुपये पेट्रोल और 65.62 रुपये डीजल और चेन्नै में 75.54 रुपये पेट्रोल और 68.22 रुपये डीजल महंगा हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)