होम कोरोना से प्रभावित नहीं हुए इलाकों में जल्द शुरू हो सकती हैं औद्योगिक गतिविधियां: शरद पवार
कोरोना से प्रभावित नहीं हुए इलाकों में जल्द शुरू हो सकती हैं औद्योगिक गतिविधियां: शरद पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि तीन मई को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए महाराष्ट्र के उन सभी इलाकों में औद्योगिक गतिविधियां जल्द शुरू करने के लिए कदम उठाये जाएंगे जो कोविड-19 से प्रभावित नहीं हुए हैं। फेसबुक लाइव पर पवार ने कहा कि कोरोना वायरस हॉटस्पॉट मुंबई और पुणे के संदर्भ में अलग फैसले लिए जा सकते हैं। पवार ने कहा कि सभी छूट सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए दी जानी चाहिए ताकि इस जानलेवा वायरस को सभी से दूर ही रखा जाए। उन्होंने मुंबई, पुणे, मालेगांव, औरंगाबाद और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार पर चिंता जताते हुए रेखांकित किया कि ज्यादातर मामले घनी आबादी वाले इलाकों से आ रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।