होम कोरोना से जंग जीत रहा है चीन! शी चिनफिंग बोले- यह बड़ी रणनीतिक उपलब्धि
कोरोना से जंग जीत रहा है चीन! शी चिनफिंग बोले- यह बड़ी रणनीतिक उपलब्धि
इंटरनेशनल डेस्क: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को चीन की एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि करार दिया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के केवल चार नए मामले सामने आए जिससे महामारी के रोगियों की कुल संख्या 82,862 हो गई है। मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस चीन में 4,633 लोगों की जान ले चुका है।चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की उच्चाधिकार प्राप्त केंद्रीय समिति की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के चीन के अभूतपूर्व प्रयासों के चलते हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान की रक्षा की लड़ाई के निर्णायक परिणाम आए। सरकार संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने चिनफिंग के हवाले से कहा कि महामारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लड़ाई से बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल हुई है। वुहान सहित हुबेई को सामुदायिक स्तर के महामारी नियंत्रण कदमों को मजबूत करने का काम जारी रखना चाहिए।चिनफिंग ने अधिकारियों से कहा कि वे रूस की सीमा से लगते हीलोंगजियांग प्रांत में कोरोना वायरस के मामलों को रोकने के लिए प्रयास करें जहां रूसी शहरों से लौट रहे चीनी लोग बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। खबर में कहा गया कि बैठक में काम और कारोबार, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को फिर से शुरू करने तथा ऑटो विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक सूचना और जैव औषधि क्षेत्र को मजबूती देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। चिनफिंग ने कहा कि कोविड-19 महामारी विदेशों में अपना कहर जारी रखे हुए हैं और वहां से संक्रमण आने तथा देश में बीमारी के फिर से उभार को रोकने पर जोर दिए जाने की आवश्यकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।