होम कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 118 नये मामले सामने आए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2020 04:27 PM

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 118 नये मामले सामने आए

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 118 नये मामले सामने आए

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 118 नये मामले सामने आए

 राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के तीन और मामलेबृहस्पतिवार को दर्ज किये गये। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 58 हो गयी है। इस बीच 118 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2,556 हो गयी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और निंबाहेड़ा में एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। जयपुर में 67 वर्ष व 54 साल के दो लोगों का यहां अलग अलग अस्पताल में निधन हो गया।निंबाहेड़ा का 43 साल का संक्रमित उदयपुर के एमबीजी अस्पताल में भर्ती था जहां उसका निधन हो गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है। अकेले जयपुर में अब तक 32 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं दोपहर बजे तक राज्य में 118 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 21, जोधपुर में 83, अजमेर में चार,चित्तौड़गढ़ में तीन तथा कोटा व टोंक में दो-दो, बारां, धौलपुर तथा अलवर में एक-एक रोगी हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)