होम हिंदी सिनेमा को लगा एक और बड़ा झटका, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन
हिंदी सिनेमा को लगा एक और बड़ा झटका, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे। उनके भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘ वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। 'ऋषि कपूर' एक सितारा जिसने न जाने कितने किरदारों के माध्यम से समाज के अलग-अलग रुपों को प्रस्तुत किया। अलग-अलग पीढ़ियों को जोड़ा चाहे वो 70 का दशक हो या 80 का दशक, हर किरदार वो इस तरह से निभाते चले गए, जिसने उन्हें सदाबहार अभिनेता की श्रेणी में शामिल कर दिया। वो दुनिया से विदा हो गए। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में शोक प्रकट करते हुए लिखा, 'वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'बता दें कि अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बीती रात कहा था कि, ‘‘ वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।