होम त्रिपुरा सीएम ने कहा- जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, जारी रहेगा लॉकडाउन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2020 03:58 PM

त्रिपुरा सीएम ने कहा- जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, जारी रहेगा लॉकडाउन

त्रिपुरा सीएम ने कहा- जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, जारी रहेगा लॉकडाउन

त्रिपुरा सीएम ने कहा- जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, जारी रहेगा लॉकडाउन

 त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा है कि उनकी सरकार का लॉकडाउन को हटाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। देब ने गुरुवार को कहा कि राज्य से पूरी तरह लॉकडाउन तो तभी हटेगा, जब कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी और इसके संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। बता दें कि त्रिपुरा में अभी तक कोरोना संक्रमण के दो केस सामने आए हैं और दोनों ही मरीज ठीक भी हो गए हैं।

बुधवार रात राज्य में ऑल-पार्टी मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, जब तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा। इसमें कुछ छूट दी जाएगी लेकिन लॉकडाउन हटेगा नहीं। मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अभी तक लॉकडाउन ही एक रास्ता है। फिलहाल बस, ट्रेन या हवाई सेवाओं को शुरू करना असंभव है। लोगों को लॉकडाउन को जीवन के हिस्से के रूप में स्वीकार करना चाहिए। बताया गया है कि सर्वदलीय बैठर में शामिल 18 दलों ने सीएम के फैसला का समर्थन किया है।

कोरोना वायरस का टीका बनाने के लिए दुनियाभर में शोध चल रहे हैं लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिला है। माना जा रहा है कि बहुत जल्दी इसकी उम्मीद भी नहीं है। हालांकि कुछ संस्थाओं ने सितंबर या अक्टूबर तक वैक्सीन बना लेने का दावा जरूर किया है।

बता दें कि कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या गुरुवार को 33,050 हो गई है और 1074 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय 23,651 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 8325 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)