होम लगातार रंग बदल रहा हैं कोरोना वायरस, ऐसे बदल रहे हैं इसके लक्षण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2020 09:53 PM

लगातार रंग बदल रहा हैं कोरोना वायरस, ऐसे बदल रहे हैं इसके लक्षण

लगातार रंग बदल रहा हैं कोरोना वायरस, ऐसे बदल रहे हैं इसके लक्षण

लगातार रंग बदल रहा हैं कोरोना वायरस, ऐसे बदल रहे हैं इसके लक्षण

कंपकंपी और गले में खराश की समस्या को हल्के में न लें। कंपकंपी के साथ शरीर थरथराने, मांसपेशियों में तनाव और मुंह का स्वाद बिगड़ने या सूंघने की क्षमता कमजोर पड़ने की शिकायत सताए तो भी फौरन चिकित्सकों से संपर्क करें। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम विभाग (सीडीसी) ने कोरोना संक्रमण की ओर से इशारा करने वाले लक्षणों में छह नए संकेतक जोड़ते हुए रविवार रात यह सलाह जारी की।सीडीसी ने पहले बुखार, सूखी खांसी, थकान-कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ की समस्या को किसी शख्स के कोरोना से संक्रमित होने का संकेत बताया था। बाद में विभाग ने सीने में दर्द और खिंचाव के अलावा नींद से जागने के बाद भ्रम की स्थिति बने रहने और चेहरा या होंठ नीले पड़ने की समस्या को संक्रमण की आपात चेतावनी देने वाले लक्षणों में शामिल किया था। कई संक्रमितों में सूंघने और स्वाद परखने की क्षमता कमजोर पड़ने के साथ डायरिया जैसी पाचन तंत्र संबंधी दिक्कतें सामने आने के बाद इन लक्षणों के प्रति भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया था।सीडीसी के मुताबिक कोरोना से संक्रमित विभिन्न मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे साधारण लक्षणों से लेकर सांस लेने में तकलीफ और डायरिया जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ये लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के दो से 14 दिन के भीतर उभरते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)