होम म्युचुअल फंड के लिए आरबीआई ने दिए 50 हजार करोड़ की ऋण सहायता
म्युचुअल फंड के लिए आरबीआई ने दिए 50 हजार करोड़ की ऋण सहायता
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किये गये लॉकडाउन के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट के बीच रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड सेक्टर को बड़ी मदद करते हुये म्यूच्युअल फंड निवेशकों को 50 हजार करोड़ रुपए की विशेष तरलता सुविधा दिये हैं।
रिजर्व बैंक ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस बढ़ते दबाव के चलते म्यूचुअल फंड कंपनियों को कुछ बांड योजनाओं को बंद करना पड़ा है और यह दबाव मुख्य तौर पर ज्यादा जोखिम वाले बांड म्यूचुअल फंड तक ही सीमित है जबकि अन्य कंपनियों / योजनाओं की नकदी स्थिति सामान्य है।
बयान में कहा गया है कि म्यूचुअल फंड कंपनियों पर नकदी के दबाव को कम करने के लिए उन्हें 50,000 करोड़ रुपये की विशेष ऋण सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि वह हालातों को लेकर सतर्क है। कोरोना वायरस के आर्थिक असर को कम करने और वित्तीय स्थिरता को कायम रखने के लिए वह हरसंभव कदम उठा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।