होम मध्य प्रदेश में अब महिलाएं बनाएंगी मास्क, एक मास्क लिए सरकार देगी 11 रुपए
मध्य प्रदेश में अब महिलाएं बनाएंगी मास्क, एक मास्क लिए सरकार देगी 11 रुपए
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद मास्क की मांग काफी बढ़ गई है. बाज़ार में क़िल्लत पैदा होने के बाद लोग इन दिनों घरों में ही मास्क बना रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब इसे रोज़गार से जोड़ने का फ़ैसला किया है.
शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को मास्क बनाने का नया काम सौंपा है. शिवराज ने शनिवार को जीवन शक्ति योजना लॉंन्च की. इसके तहत प्रदेश में महिलाओं को मास्क के बदले भुगतान किया जाएगा. इस योजना के तहत जो महिलाएं मास्क बनाएंगी और उन्हें सरकारी व्यवस्था के अनुसार तय जगह पर जमा करेंगी तो उन्हें हर मास्क के लिए 11 रुपए का भुगतान किया जाएगा.
सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रदेश में बड़ी तादाद में महिलाओं को घर बैठे काम मिल पाएगा. महिलाओं को घर में मास्क बनाने के लिए और उन्हें राज्य के लोगों को मुहैया कराने किए शिवराज सरकार यह योजना लेकर आई है. शिवराज सिंह ने कहा कि मास्क बनाने से न केवल महिलाओं को फायदा होगा बल्कि वो एक पुण्य कार्य में भागीदारी करेंगी.
हालांकि अभी इस योजना को देहाती इलाक़ों में नहीं उतारा जाएगा. शुरुआती चरण में इस योजना के तहत पहले शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मौक़ा मिलेगा. शहरी क्षेत्रों की महिलाएं 0755-2700800 पर फोन कर अपना पंजीयन करा सकती हैं. इसके बाद उन्हें मोबाइल पर ही सूती कपड़े के मास्क बनाने का ऑर्डर दिया जाएगा.
एक महिला को एक बार में कम से कम 200 मास्क बनाने का ऑर्डर मिलेगा. तैयार किए गए मास्क उन्हें नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास जमा कराने होंगे. इसी दौरान उन्हें भुगतान हो जाएगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।