होम लॉकडाउन के बीच मध्य रेलवे ने मुंबई में शुरू की मानसून की तैयारी
लॉकडाउन के बीच मध्य रेलवे ने मुंबई में शुरू की मानसून की तैयारी
मानसून हर साल मुंबई (Mumbai) की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनों के परिचान को ठप कर देती है. अव्यवस्था के चलते हर बार ऐसा होता है पर इस बार लॉकडॉन के बीच रेलवे (Railway)ने इसको लेकर जोरदार तैयारियां शुरू कर दी है. मध्य रेलवे (Railway)ने मुंबई (Mumbai) डिवीजन में नालियों की सफाई, घाट सेक्शन का निरीक्षण और बिजली के उपकरणों की मरम्मत का काम जोरों शोरों से शुरू कर दिया है. वैसे तो हर साल मई के पहले हफ्ते में जाकर काम शुरू होता था पर अधिकारियों ने इस बार पहले ही इस काम की शुरुआत कर दी है. इसकी वजह लॉक डाउन के चलते ट्रेनों का परिचालन बंद होना है.
मालूम हो कि मुंबई (Mumbai) की बारिश हर बार चर्चा का मुद्दा बनी रहती है. जैसे ही बारिश होती है सबसे पहले लोकल ट्रेनों के पहिये थम जाते हैं. बीच रास्ते में ट्रेनें खड़ी हो जाती है, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती है. कभी पुल टूट जाता है तो कभी पटरी पर पानी भर जाता है. लेकिन इस बार रेलवे (Railway)ने लॉक डाउन के बीच अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. मध्य रेलवे (Railway)के एक अधिकारी कहते हैं कि, पहले चरण में 33 किलोमीटर से अधिक नाली और 170 पुलिया की सफाई कर ली गई है. जिन जगहों पर जलभराव होता था वहां भी जलभराव ना हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं.
लोकल के रूट के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनें भी जिन रूटों से होकर जाती है, जहां जलभराव और तमाम तरह की दिक्कतें सामने आती है वहां भी काम किया जा रहा है. बता दें कि लोकडॉन के चलते मुंबई (Mumbai) समेत देशभर में ट्रेनें का परिचालन बंद है जिसके चलते रेलवे (Railway)के लिए यह मुनासिब समय है अपनी व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए रिपेयरिंग के काम करने का और मुंबई (Mumbai) में रेलवे (Railway)काफी दिनों से ये काम कर रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।