होम कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी के संपर्क में आए 37 लोग, होम क्वारंटाइन
कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी के संपर्क में आए 37 लोग, होम क्वारंटाइन
यूपी के अमरोहा जनपद में कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी के संपर्क में आए 37 दूसरे लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद एहतियात बतौर अफसरों ने स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और बेटी समेत स्टाफ के 37 लोगों को होम क्वारन्टाइन कर दिया। सभी के सैंपल जमा कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
अस्पतालकर्मी की कोरोना जांच पॉजीटिव आने से आला अफसरों तक हड़कंप मचा है। फिलहाल अंदेशा यही जताया जा रहा है कि अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से वह संक्रमण के शिकार हुए।
उधर, इसके बाद शनिवार को दूसरे दिन भी जिला अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसरा नजर आया। अस्पताल के मैटरनिटी सेंटर समेत सभी स्थानों पर संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए सेनिटाइजेशन कराया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।