होम उड़कर अमिताभ के घर मे घुसा कोरोना, बिग बी ने कहा- कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा
उड़कर अमिताभ के घर मे घुसा कोरोना, बिग बी ने कहा- कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा
भारत में इन दिनों कोरोना महामारी के ख़तरे से निपटने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है. तालाबंदी के इस वक़्त में लोग अपना ज़्यादा वक़्त सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं.
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अमिताभ अपने ट्वीट के ज़रिए लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं. हाल ही अमिताभ बच्चन के घर एक चमकादड़ घुस आया, इस बिन बुलाए मेहमान ने अमिताभ को काफी परेशान कर दिया.इस बात की जानकारी अमिताभ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी. अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज़!!! इस घंटे की बड़ी ख़बर..एक चमगादड़, हां एक चमगादड़ अभी-अभी मेरे कमरे में घुस आया. जलसा के तीसरे माले पर.. जहां हम सभी बैठकर गपशप करते हैं. इससे पहले इस इलाके या मेरे घर या कमरे में पहले कभी नहीं देखा!!! और हमारा ही घर मिला उसे! कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा! उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त!!!"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।