होम देश के ये चार राज्य हुए कोरोना मुक्त, महाराष्ट्र-गुजरात को छोड़ सभी जगह राहत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2020 12:58 PM

देश के ये चार राज्य हुए कोरोना मुक्त, महाराष्ट्र-गुजरात को छोड़ सभी जगह राहत

देश के ये चार राज्य हुए कोरोना मुक्त, महाराष्ट्र-गुजरात को छोड़ सभी जगह राहत

देश के ये चार राज्य हुए कोरोना मुक्त, महाराष्ट्र-गुजरात को छोड़ सभी जगह राहत

कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई भारत में लड़ी जा रही है और लॉकडाउन के नतीजे भी ब सामे आने लगे हैं। अच्छी खबर है कि पूर्वोत्तर के चार राज्य-त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम कोरोना मुक्त हो गए हैं। इससे पहले गोवा कोरोना मुक्त हो चुका है।


पूर्वोत्तर के चार अन्य राज्यों-मेघालय, असम, नगालैंड और मिजोरम में भी पिछले चौबीस घंटे में कोई नया केस नहीं आया है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात को छोड़कर शेष राज्यों में भी स्थिति में सुधार है। रविवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 26,496 पहुंच गई है। इनमें 19868 एक्टिव केस, 5804 ठीक हो चुके मरीज और 824 मौत शामिल है।

महाराष्ट्र खासकर मुंबई और गुजरात में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुंबई में पिछले 10 दिनों में दोगुना से भी ज्यादा मामले बढ़ गए हैं। इन दोनों राज्यों की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को देशभर में 16 सौ से नए मामले सामने आए, जिसमें से अकेले महाराष्ट्र में 811 और गुजरात में 256 यानी कुल 1066 मामले शामिल हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। और 46 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से महाराष्ट्र में 22 और गुजरात में छह मौतें शामिल हैं। पांच सौ के करीब लोग ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या पांच हजार को पार कर गई है।

राज्यों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुल 1,799 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 26,285 हो गया। जबकि, मरने वालों की संख्या आठ सौ को पार कर 824 पर पहुंच गई है। इसमें शनिवार को हुई महाराष्ट्र में 22, गुजरात में छह, मध्य प्रदेश में तीन, आंध्र प्रदेश में दो और उत्तर प्रदेश में दो, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर व तमिलनाडु मे एक-एक व्यक्ति की मौत भी शामिल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)