होम आगरा बन सकता है भारत का वुहान, मेयर ने CM को पत्र लिख लगाई बचाने की गुहार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2020 12:53 PM

आगरा बन सकता है भारत का वुहान, मेयर ने CM को पत्र लिख लगाई बचाने की गुहार

आगरा बन सकता है भारत का वुहान, मेयर ने CM को पत्र लिख लगाई बचाने की गुहार

आगरा बन सकता है भारत का वुहान, मेयर ने CM को पत्र लिख लगाई बचाने की गुहार

कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में आगरा कोरोना का केंद्र बना हुआ है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगभग 1800 मामले हैं, वहीं अकेले आगरा में ही 371 मरीज हैं. आगरा कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शीर्ष पर है. इस बीच अब आगरा में बिगड़ते हालात को लेकर मेयर की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र सामने आया है.

मुख्यमंत्री योगी को 21 अप्रैल को पत्र लिखकर मेयर नवीन जैन ने अव्यवस्था का आरोप लगाया है. उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में स्थानीय प्रशासन को नाकाम बताते हुए कहा है कि क्वारनटीन सेंटरों में कई-कई दिन तक मरीजों की जांच नहीं हो पा रही. क्वारनटीन सेंटरों पर भोजन-पानी का उचित प्रबंध भी नहीं है. मेयर ने तब यह भी कहा था कि उचित प्रबंधन नहीं हुआ तो आगरा भारत का वुहान बन सकता है.

उन्होंने स्थिति को विस्फोटक बताते हुए कहा है कि डायलिसिस और समूचित उपचार के अभाव, जांच न हो पाने के कारण मरीज मर रहे हैं. सरकारी अस्पताल में कोरोना को छोड़कर अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार भी नहीं हो रहा. प्राइवेट अस्पतालों में केवल खानापूर्ति की हो रही है. दवाएं न मिलने के कारण लोग परेशान हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)