होम आज मिल रहा 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका, घर बैठे करें खरीदारी
आज मिल रहा 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका, घर बैठे करें खरीदारी
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन सोने की कीमतें अधिक होने के कारण लोग ऐसा करने से पहले थोड़ा सोचेंगे। अगर आपको एक रुपए में सोना खरीदने का ऑफर मिले तो आप जरूर खरीदना चाहेंगे। जी हां, मौजूदा दौर में कई कंपनियां 1 रुपए में सोना बेच रही हैं। ऑनलाइन कंपनियां इस स्कीम के जरिए ग्राहकों खासकर युवाओं को आकर्षित कर रही हैं।
कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर आप मोबाइल वॉलेट जैसे Paytm, PhonePe और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत गोल्ड रश प्लान में सोना खरीद सकते हैं। सोना खरीदने के ये सभी विकल्प MMTC-PAMP या SafeGold या दोनों के साथ मिलकर ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका भी मिल रहा है।
ई-वॉलेट पेटीएम ने पेटीएम गोल्ड सर्विस भी शुरू की है। इस प्लेटफॉर्म से आप महज 1 रुपए में भी सोना खरीद सकते हैं। यहां आप 1 रुपए से लेकर 150 रुपए तक एक बार में सोना खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर बिकने वाला सोना 24 कैरेट 999.9 शुद्धता वाला है। यहां आपकी तरफ से खरीदे गए सोने को एक सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है। आप जब चाहें इस सोने की होम डिलीवरी ले सकते हैं।
ऐसे खरीदें
पेटीएम गोल्ड से सोना खरीदने के लिए आपको पेटीएम ऐप पर गोल्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आप सोना खरीद सकते हैं। आपका सोना एमएटीसी-पीएमपी के लॉकर में सुरक्षित रहेगा। खरीदने के साथ ही आप यहां सोना बेच भी सकते हैं। पेटीएम गोल्ड की शुद्धता की 100 फीसदी गारंटी होती है और एक ग्राम होते ही आपके गोल्ड की डिलिवरी आपके आदेश पर हो जाएगी। डिलिवरी 1, 2, 5, 10, 20 ग्राम के सिक्कों में होती है। इसके साथ ही पेटीएम अपने प्लेटफॉर्म से डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर कैशबैक के रूप में डिजिटल गोल्ड लेने का विकल्प भी आपको देता है।
0.0005 ग्राम से लेकर अधिकतम 50 ग्राम सोना खरीदने का मौका है। 0.0005 ग्राम के सोने को 1 रुपए में खरीदा जा सकता है। लाइव कीमत ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए 7 मिनट तक मान्य है। सोने को खरीदते समय आपको अपने बैंक अकाउंट और IFSC कोड की डिटेल देनी होगी। पैसे आपके अकाउंट में 72 घंटे के भीतर डाल दी जाएगी। आप किसी व्यक्ति को सोना तोहफे में भी भेज सकते हैं। पेटीएम ऐप के मुताबिक, आपके डिजिटल गोल्ड अकाउंट में कम से कम न्यूनतम बैलेंस उसे सिक्के में बदलने के लिए होना जरूरी है। MMTC-PAMP के सिक्के 0.5 ग्राम से शुरू होते हैं जबकि Augmont के 0.1 ग्राम से शुरू हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।