होम 24 घंटे में सिर्फ 6% बढ़े मरीज, देश में 100 केस आने के बाद सबसे धीमी है रफ्तार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 26, 2020 12:45 PM

24 घंटे में सिर्फ 6% बढ़े मरीज, देश में 100 केस आने के बाद सबसे धीमी है रफ्तार

24 घंटे में सिर्फ 6% बढ़े मरीज, देश में 100 केस आने के बाद सबसे धीमी है रफ्तार

24 घंटे में सिर्फ 6% बढ़े मरीज, देश में 100 केस आने के बाद सबसे धीमी है रफ्तार

शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक (पिछले 24 घंटों) में कोरोना के नए मामलों में सिर्फ 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी तक औसत हर 9.1 दिन में मरीज दोगुने हो रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत में कोरोना के 100 मामले आने के बाद से यह रोजाना आधार पर दर्ज सबसे कम वृद्धि दर है। देश में 14 मार्च को कोरोना के मामले 100 के पार पहुंचे थे। यानी 14 मार्च के बाद पहली बार देश में कोरोना की ग्रोथ रेट इतनी कम हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस से अब तक कुल 24,942 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 24 घंटों में 1,490 केस (Coronavirus new cases) आने के साथ ही इतने समय में 56 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 5,209 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में 18,953 एक्टिव केस हैं।

…तो अब तक 2 लाख लोग हो जाते संक्रमित
एक महीने पहले 25 मार्च को जब लॉकडाउन लागू किया गया था, उस समय भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 500 के आसपास थे। 24 मार्च को रोजाना औसत वृद्धि दर 21.6 पर्सेंट थी, जो अब घटकर 6 पर्सेट तक आ चुकी है। अगर 21.6 पर्सेंट की दर से मामले बढ़ते रहते तो अब तक पूरे देश में कोरोना के 2 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके होते।

इन 7 राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना
कोरोना वायरस पूरे देश की तुलना में सात राज्यों में तेजी से फैल रहा है। आईआईटी दिल्ली की एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर गुजरात है। गुजरात के बाद पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड का नंबर है। इन सात राज्यों में भारत के कुल मामलों में से दो तिहाई केस हैं।

59 हजार और वेंटिलेटर्स का ऑर्डर
कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए केंद्र सरकार ने 59 हजार और वेंटिलेटर्स का ऑर्डर दिया है। इससे कुछ दिन पहले करीब 40 हजार वेंटिलेटर्स का ऑर्डर दिया गया था। शनिवार को यहां ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की 13वीं मीटिंग में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली के बाद अब अन्य राज्यों में भी प्लाज्मा थेरेपी
दिल्ली के बाद बिहार में भी प्लाज्मा थेरेपी को अपनाने की योजना बनाई जा रही है। आईसीएमआर से पटना एम्स में मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने की इजाजत मांगी गई है। वहीं, कर्नाटक और लखनऊ के केजीएमयू में शनिवार से यह तकनीक शुरू हो गई है। राजस्थान ने इस बारे में केंद्र से अनुमति मांगी है। दिल्ली में दो और मरीजों पर शुक्रवार को इसका टेस्ट हुआ।

कोरोना का ग्राफ अब होने लगा फ्लैट
नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी के पॉल के अनुसार समय से लॉकडाउन करने और साथ ही तेजी से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करते हुए सर्विलांस करने की वजह से भारत में कोविड-19 पर काबू करने में आसानी हो सकी। उन्होंने कहा कि कोरोना का ग्राफ फ्लैट होना शुरू हो गया है। अगर देश भर में लॉकडाउन करने का फैसला नहीं किया जाता, तो अब तक कोरोना के मामले 1 लाख का आंकड़ा पार कर चुके होते। अब सरकार उस रणनीति पर काम कर रही है, जिस पर 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद काम होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)