होम केंद्र सरकार के आदेश के बाद रही ऊहापोह की स्थिति
केंद्र सरकार के आदेश के बाद रही ऊहापोह की स्थिति
लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोले जाने के केंद्र सरकार के आदेश को लेकर राजस्थान के दुकानदारों में शनिवार को ऊहापोह की स्थिति बनी रही। कुछ इलाकों में दुकानें खुलीं और बाद में बंद हो गयीं। दुकानदार दिन भर अधिकारियों और अपने-अपने संगठनों के पदाधिकारियों से इस आदेश के संबंध में जानकारी लेते रहे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात जारी एक आदेश में शनिवार से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। इस आदेश के बाद राज्य के कई शहरों एवं कस्बों में कुछ दुकानें खुलीं लेकिन पुलिसकर्मियों या दुकान संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बंद करवा दिया। दुकानदारों में इस आदेश को लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति रही।
वे स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं अपने संघों के पदाधिकारियों को फोन करते रहे। हनुमानगढ़ के एक दुकानदार ने कहा कि दुकानें खोलने की अनुमति संबंधी समाचार पढ़ने के बाद वह और उसके कई साथी दुकानदार सुबह से ही दुकान खोलने के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं है। राज्य की कई मंडियों एवं कस्बों से भी दुकानें खोले जाने एवं बाद में उन्हें बंद करवाए जाने के समाचार मिले हैं। जयपुर में सीकर रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष रवि जिंदल ने कहा कि कुछ दुकानदारों ने सुबह दुकानें खोलीं, लेकिन उन्हें बाद में बंद करवाया गया क्योंकि कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हालात स्पष्ट होने के बाद ही दुकानें खोली जाएंगी। वहीं राज्य सरकार के गृह विभाग ने भी दोपहर बाद स्थिति को स्पष्ट करने के लिए एक आदेश जारी किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।