होम लॉकडाउन : भगवान जगन्नाथ की चंदन जात्रा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2020 03:53 PM

लॉकडाउन : भगवान जगन्नाथ की चंदन जात्रा

लॉकडाउन : भगवान जगन्नाथ की चंदन जात्रा

लॉकडाउन : भगवान जगन्नाथ की चंदन जात्रा

  कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर भगवान जगन्नाथ की ‘चंदन जात्रा’ और ‘अक्षय तृतीय’ उत्सवों का आयोजन ओडिशा के पुरी मंदिर परिसर में रविवार को किया जाएगा। पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंह देब ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ मंदिर की प्रबंध समिति की शुक्रवार रात हुई बैठक में लिया गया। 

 

देब ने संवाददाताओं को बताया, “गुरुजी (शंकराचार्य) की सलाह पर, यह तय किया गया है कि अक्षय तृतीया और चंदन जात्रा दोनों का आयोजन मंदिर के परिसर में ही किया जाएगा। गुरुजी ने कहा कि मंदिर की परंपरा को बरकरार रखना होगा और सदियों पुराने अनुष्ठानों को रोका नहीं जा सकता।” उन्होंने कहा कि ये अनुष्ठान चुनिंदा पुजारी एवं सेवक करेंगे लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के भीतर आने की अनुमति नहीं होगी। गजपति महाराज ने पूर्व में कहा था कि मंदिर प्रशासन बंद के मद्देनजर मंदिर परिसर से बाहर कोई भी गतिविधि नहीं करेगा। 

 अक्षय तृतीया मंदिर के बाहर ‘रथ कला’ में मनाई जाती है जबकि चंदन जात्रा पुरी में एक सरोवर में आयोजित होती है। हालांकि उन्होंने कहा कि रथ जात्रा के आयोजन पर फैसला तीन मई के बाद लिया जाएगा। गजपति महाराज के अलावा, जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति, पुरी जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शंकराचार्य से मुलाकात कर बंद के बीच अनुष्ठानों के तरीकों पर परामर्श लिया। गजपति महाराज ने कहा कि बंद के दिशा-निर्देश मंदिर के भीतर और बाहर धार्मिक कार्यक्रमों को प्रतिबंधित करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)