होम कोविड-19ः जांच किट की खरीद में पैसों की हेराफेरी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 25, 2020 03:19 PM

कोविड-19ः जांच किट की खरीद में पैसों की हेराफेरी

कोविड-19ः जांच किट की खरीद में पैसों की हेराफेरी

कोविड-19ः जांच किट की खरीद में पैसों की हेराफेरी

त्रिपुरा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कोविड-19 जांच किट और अन्य सामग्रियों की खरीद में पैसों की कथित हेराफेरी में जांच के आदेश दिए हैं।

एक मंत्री ने शनिवार को बताया कि ''तटस्थ जांच' के लिए सरकार ने दो अधिकारियों को उनके पद से फिलहाल के लिए हटा भी दिया है। राज्य के कानून मंत्री रतनलाल नाथ ने कहा कि वित्त सचिव तनुश्री देबबर्मा और शहरी विकास विभाग की सचिव किरण गिट्टे को संसाधन के दुरुपयोग की जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

नाथ ने कहा, 'मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन के पत्र पर मामले में जांच के आदेश दिए हैं जिसमें उन्होंने कोविड-19 जांच किट खरीद में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।' उन्होंने बताया कि 'निष्पक्ष एवं तटस्थ जांच'' के लिए राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ देबाशीष बसु और एनएचएम की निदेशक अदिति मजूमदार को उनके वर्तमान पद से हटा दिया गया है। रॉय बर्मन ने आरोप लगाया कि हैंड सैनेटाइजर की बोतलों को केंद्र की ओर से तय अधिकतम कीमत से ज्यादा दाम पर खरीदा गया।

रॉय बर्मन ने अपने पत्र में आरोप लगाया, 'केंद्र ने 200 मिलिलीटर की हैंड सैनेटाइजर की बोतल के लिए गजट अधिसूचना में अधिकतम 100 रुपये कीमत तय की है। अन्य मात्रा वाली हैंड सैनेटाइजर की बोतल की कीमत उसी अनुपात में तय की जानी चाहिेए थी।'

उन्होंने कहा, 'एनएचएम के मिशन निदेशक ने केंद्र की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किए जाने के करीब 20 दिन बाद 500 मिलिलीटर की हैंड सैनेटाइजर की बोतल जीएसटी समेत 359 रुपये पर खरीदने का ऑर्डर दिया।' उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के मुताबिक 500 मिलिलीटर की हैंड सैनेटाइजर की बोतल की कीमत 250 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए थी।

बर्मन ने आरोप लगाया कि कोविड-19 संकट और लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों ने उत्पाद की खरीद के लिए केंद्र के निर्देशों का उल्लंघन कर 5,000 बोतलों के लिए 5.45 लाख अतिरिक्त चुकाए। वर्तमान में मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)