होम जबलपुर में 13 नये कोरोना पॉजीटिव मिले, पीडि़तों की संख्या 56 पहुंची
जबलपुर में 13 नये कोरोना पॉजीटिव मिले, पीडि़तों की संख्या 56 पहुंची
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज शनिवार 25 अप्रैल को 13 और नये कोरोना पॉजीटिव मिले हैं, जिससे यहां पर पीडि़तों की संख्या 56 तक जा पहुंची है. जिस प्रकार आंकड़ा पिछले दो दिनों में 31 से सीधे 25 बढ़कर 56 हुआ है, उस गति से अनुमान लगाया जा सकता है कि आगामी दिनों में यह आंकड़ा चिंताजनक स्तर तक पहुंच सकता है.
जिला प्रशासन के मुताबिक आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की दोपहर मिली 135 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में से 13 को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है . इनमें मोहम्मद अरशद अंसारी उम्र 27 बर्ष, शगुफ्ता शाहीन उम्र 33 बर्ष, सुल्ताना बेगम उम्र 58 बर्ष , फरहीन अंजुम उम्र 20 बर्ष, रफज जहाँ उम्र उम्र 27 बर्ष, शफीना उम्र 34 बर्ष, नुसरत जहाँ उम्र 35 बर्ष, मोहम्मद रसीद उम्र 30 बर्ष, शाहिना परवीन उम्र 34 बर्ष, मोहम्मद जमील उम्र 39 बर्ष, मोहम्मद मुस्तकीन उम्र 30 बर्ष, रहीसा बेगम उम्र 55 बर्ष एवं सनोवर जहाँ उम्र 34 बर्ष शामिल हैं . ये सभी चाँदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं. इस तरह अब तक जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।