होम लॉकडाउन: टूरिज्म इंडस्ट्री पर कोरोना की मार! अब तक 5 लाख करोड़ का नुकसान
लॉकडाउन: टूरिज्म इंडस्ट्री पर कोरोना की मार! अब तक 5 लाख करोड़ का नुकसान
कोरोना संकट और लॉकडाउन का कारोबार और उद्योगों पर भारी असर पड़ा है। इस बीच होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री भी कोरोना की चपेट में आ गई है। इस महामारी की वजह से ट्रैवलस, होटल, रेस्तरां सब कुछ बंद है।
मीडियो रिपोर्ट के अनुसार आईएटीओ के प्रेसीडेंट प्रणब सरकार बताते हैं कि इससे पहले भी मंदी आई थी लेकिन ट्यूरिज्य इंडस्ट्री पर उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला था। कोरोना संकट की वजह से इंडस्ट्री को सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है।
कोरोना वायरस को लेकर लोगों उपजे खौफ के बीच लोग सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लंबे समय तक यात्रा करने से बचेंगे। अब लोग घूमने के बजाय भविष्य के लिए आमदनी एकत्रित करने पर ज्यादा बल देंगे। इससे चलते पर्यटन उद्योग के लिए आने वाले समय में अच्छे संकेत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि देशभर में करीब 1 लाख टूरिस्ट गाइड की रोजी रोटी पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर है लेकिन अब गाइड पर कोरोना की मार आ पड़ी है। केंद्र सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त टूरिस्ट गाइड की संख्या साढ़े तीन हजार के करीब है। राज्य सरकारों की ओर से लाइसेंसे प्राप्त करीब 6 हजार ट्यूरिस्ट गाइड है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।