होम रूस का मानवरहित अंतरिक्षयान जरूरी सामान लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा
रूस का मानवरहित अंतरिक्षयान जरूरी सामान लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा
रूस का मानवरहित कैप्सूलनुमा अंतरिक्षयान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच गया है जहां वह तीन सदस्यीय चालक दल के लिए दो टन माल लेकर गया है। कजाखस्तान में रूस के बाइकोनूर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद 'प्रोग्रेस' अंतरिक्षयान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 12 मिनट पर केंद्र पर उतारा गया। यह यान ईंधन, पानी, भोजन, दवा और अन्य माल लेकर वहां पहुंचा है। अंतरिक्ष केंद्र में तीन अंतरिक्षविज्ञानी मौजूद हैं। ये रूस के अनातोली इवानिशिन और ईवान वैग्नर तथा अमेरिका के क्रिस कासिडी हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।