होम योगी सरकार का बड़ा फैसला- अन्य राज्यों में 14 दिन क्वारन्टीन पूरा कर चुके मजदूरों को लाएंगे यूपी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 24, 2020 02:50 PM

योगी सरकार का बड़ा फैसला- अन्य राज्यों में 14 दिन क्वारन्टीन पूरा कर चुके मजदूरों को लाएंगे यूपी

योगी सरकार का बड़ा फैसला- अन्य राज्यों में 14 दिन क्वारन्टीन पूरा कर चुके मजदूरों को लाएंगे यूपी

योगी सरकार का बड़ा फैसला- अन्य राज्यों में 14 दिन क्वारन्टीन पूरा कर चुके मजदूरों को लाएंगे यूपी

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य में 15 डिस्ट्रिक्स में नोडल ऑफिसर्स बनाए गए हैं. इन ऑफिसर्स के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग की. मीटिंग में नोडल ऑफिसर्स को जिलों में कैंप करने जाने से पहले स्टेट गवर्नमेंट के कोरोना से लड़ने के प्लान के बारे में बताया गया.

योगी सरकार ने लॉकडाउन के बीच एक बहुत ही बड़ा फैसला भी इस मीटिंग में लिया है. दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों के लिए योगी सरकार ने फैसला किया है कि अब उन्हें वापस यूपी लाया जाएगा. योगी सरकार के इस फैसले के बाद अन्य राज्यों में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके मजदूरों की घर वापसी होगी.

सीएम योगी ने अन्य राज्यों के लिए नामित नोडल अधिकारियों अन्य राज्यों में क्वारंटीन पूरा कर चुके यूपी के मजदूरों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. ये मजदूर दूसरे राज्य सरकारों के सहयोग से यूपी बॉर्डर तक आएंगे. इसके बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी. पूल टेस्टिंग के लिए संदिग्ध मजदूरों के सैम्पल लिए जाएंगे.

बॉर्डर से संबंधित जिलों तक सरकार बस परिवहन सुविधा मुहैया कराएगी. संबंधित जिलों के शेल्टर होम में भी मजदूर 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करेंगे. 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद सभी मजदूर अपने घर जा सकेंगे. इतना ही नहीं इन मजदूरों को राशन किट और एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)