होम मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक नहीं लगा सुराग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 24, 2020 02:35 PM

मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक नहीं लगा सुराग

मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक नहीं लगा सुराग

मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक नहीं लगा सुराग

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस (Police) समेत देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद मरकज में आए 1200 जमातियों का अभी तक पता नहीं चल सका है. ये भारतीय हैं या विदेशों के रहने वाले हैं, इनकी जांच की जा रही है. फरार जमातियों का रिकार्ड खंगालने के लिए अपराध शाखा की टीम ने शामली (उत्तर प्रदेश) जिले के कांधला स्थित मौलाना मोहम्मद साद के फार्म हाउस में छापेमारी भी की.अपराध शाखा के एक पुलिस (Police) अधिकारी ने बताया कि मरकज में हुए जलसे में शामिल होने के लिए 11 से 13 मार्च तक करीब 4000 जमाती आए थे. तीन दिनों में मरकज में आए चार हजार जमाती की मरकज के रजिस्टर में एंट्री है. इनमें से 1800 जमाती तो दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मिल गए हैं, लेकिन 1200 जमातियों का अभी तक पता नहीं चल सका है. इन जमातियों का रिकार्ड खंगालने के लिए एक टीम मौलाना साद के फार्म हाउस में गई थी. इसके अलावा मौलाना साद व मरकज के नाम से यूपी में भी बैंक (Bank) खाते हैं, जिनकी जानकारी भी खंगाली गई. पुलिस (Police) टीम ने मौलाना साद के फार्म हाउस से कुछ लैपटॉप, पैन ड्राइव व अन्य जरूरी कागजात बरामद किए हैं. लैपटॉप व पैन ड्राइव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)