होम मौलाना साद पर शिकंजा: 11 अकाउंट और 18 मोबाइल में छिपा राज
मौलाना साद पर शिकंजा: 11 अकाउंट और 18 मोबाइल में छिपा राज
दिल्ली पुलिस (Police) की क्राइम ब्रांच और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तबलीगी जमात पर शिकंजा कसता जा रहा है. एजेंसियों की नजर जमात मुख्यालय के अकाउंट सहित 11 बैंक (Bank) अकाउंट के ईद-गिर्द घूम रही है. आर्थिक गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर चल रही जांच में एजेंसियों की नजर 11 अकाउंट के अलावा मौलाना के छह करीबी लोगों और 18 मोबाइल फोन पर भी है. संदिग्ध बैंक (Bank) अकाउंट में हुए ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की जा रही है, वहीं मौलाना साद के बेटों समेत छह करीबी रिश्तेदारों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, जबकि जांच टीम के राडार पर 18 मोबाइल भी हैं, जिनकी पिछले तीन महीने की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और उसकी लोकेशन की जांच भी की जा रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।