होम सरकार का बड़ा फैसला, चीन को वापस की जाएंगी खराब एंटीबॉडी टेस्ट किट
सरकार का बड़ा फैसला, चीन को वापस की जाएंगी खराब एंटीबॉडी टेस्ट किट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। जिसमें उन्होंने कोविड-19 प्रबंधन को लेकर उठाए गए कदमों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि चीन से आई खराब एंटीबॉडी किट को वापस किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दोषपूर्ण एंटीबॉडी परीक्षण किट को लौटा दिया जाएगा। बेशक उन्हें किसी भी देश से क्यों न खरीदा गया हो जिसमें चीन भी शामिल है। हमने अभी तक एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है।
राज्य स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'जब भी जरुरत होगी हम आपकी मदद के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज देंगे। उन्हें निगरानी करने के लिए नहीं भेजा जाएगा। वे आपका हाथ थामने और सहयोग के लिए हैं। ताकि हमें आगे आपकी मदद के लिए फीडबैक मिल सके।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।