होम गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टर्स की सुरक्षा का भरोस दिया, आईएमए ने वापस लिया प्रदर्शन
गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टर्स की सुरक्षा का भरोस दिया, आईएमए ने वापस लिया प्रदर्शन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार 22 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टरों और विशेष रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया, जिसके बाद आईएमए ने 22 और 23 अप्रैल को प्रस्तावित अपने विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया.
गृहमंत्री ने बैठक के दौरान चिकित्साकर्मियों के काम की सराहना की और उनसे अपील कर कहा कि सरकार डॉक्टरों के साथ है. वो पहले से प्रस्तावित एक प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन को भी न करें. भारत के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों पर हुए हमलों की कुछ घटनाओं के मद्देनजर प्रतीकात्मक रूप में यह विरोध-प्रदर्शन किया जाना था.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक बयान में संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरकार के आश्वासन से आश्वस्त हैं. आईएमए ने कहा, ऐसा माना जाता है कि वैश्विक संकट के इस दौर में इस तरह के विरोध से हमारे देश की एकता को लेकर बुरा संदेश दुनिया में जाएगा.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आईएमए ने 22 अप्रैल को व्हाइट अलर्ट और 23 तारीख के ब्लैक डे के विरोध-प्रदर्शन को वापस लेने का फैसला किया है.
डॉक्टरों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी बैठक में मौजूद रहे.
अमित शाह ने की देशवासियों से अपील
शाह ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, परीक्षा की इस घड़ी में हमारे डॉक्टर जिस प्रकार से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, वह असाधारण है. मेरी सभी भारतवासियों से अपील है कि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों का सहयोग करें. शाह ने डॉक्टरों पर हमला करने वालों को कड़ा संदेश देते हुए कहा, कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।