होम रिलायंस फाउंडेशन ने अभी तक दो करोड़ से अधिक लोगों के लिए किया खाने का इंतजाम
रिलायंस फाउंडेशन ने अभी तक दो करोड़ से अधिक लोगों के लिए किया खाने का इंतजाम
रिलायंस फाउंडेशन ने अपने भोजन वितरण कार्यक्रम 'मिशन अन्न सेवा' अंतर्गत अभी तक दो करोड़ लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया है, वहीं फाउंडेशन ने तीन करोड़ से अधिक भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। फाउंडेशन का दावा है कि दुनियाभर में, एक कॉरपोरेट फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया अब तक का सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से जुड़ी और समाज कल्याण के लिए काम करने वाली रिलायंस फाउंडेशन अब तक 16 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 68 जिलों में 2 करोड़ से अधिक भोजन वितरित कर चुका है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि, 'COVID-19 दुनिया, भारत और मानवता के लिए एक भयानक महामारी है। जो रोज कमाते है रोज खाते हैं ऐसे दैनिक मजदूरों के लिए दिल दुख से भर जाता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'वे भी हमारे परिवार के सदस्य हैं - हमारे अपने भारत परिवार के। इसीलिए, रिलायंस फाउंडेशन ने मिशन अन्न सेवा शुरू की है - जरूरतमंद भारतीयों को भोजन कराना हमारा संकल्प है। हमारी संस्कृति में, अन्न दान को महा दान कहा गया है। हम पूरे देश में हाशिए पर रह रहे लोगों और कोरोना से लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को 3 करोड़ से अधिक भोजन प्रदान करेंगे। यह दुनिया में कहीं भी एक कॉरपोरेट फाउंडेशन द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम होगा।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।