होम आगरा में अब लॉकडाउन तोड़ने वालों की खैर नहीं, बनाई गई अस्थाई जेल
आगरा में अब लॉकडाउन तोड़ने वालों की खैर नहीं, बनाई गई अस्थाई जेल
कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन का पालन करने के लिए कुछ लोग अब भी तैयार नहीं है. लॉकडाउन तोड़ने वालों और हॉट सपॉट क्षेत्रों में शांति भंग करने वालों से निपटने के लिए यूपी के आगरा प्रशासन ने अस्थाई जेल बनवाई है.
बता दें कि ये अस्थाई जेल आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में बने एमडी जैन कॉलेज में बनाई गई है. अस्थाई जेल के लिए एक हॉल और चार कमरों को तैयार किया गया है. इस अस्थाई जेल की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन स्वास्थ विभाग की निगरानी में किया गया.
अस्थाई जेल का प्रभारी एसीएम विनोद जोशी को बनाया गया है. वहीं जेल को सुचारू रूप से चलाने के लिए जेल के डिप्टी जेलर भी प्रशासन का सहयोग करेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।