होम कोरोना वायरस से अमेरिका में मच सकती है तबाही, 22 लाख लोगों की जा सकती है जान- रिपोर्ट
कोरोना वायरस से अमेरिका में मच सकती है तबाही, 22 लाख लोगों की जा सकती है जान- रिपोर्ट
अमेरिका में कोरोना वायरस ने शहरों के बाद अब गांवों में भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. अमेरिका के सेंटर फॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस मामले में कई एक्सपर्ट से बात की है. इसके बाद जो डेटा निकल कर आया है वो बहुत खौफनाक है. इस डेटा के मुताबिक, कोरोना वायरस से अमेरिका की 48 से 65 फीसद आबादी संक्रमित हो सकती है.
डेटा के मुताबिक अगर इसमें से एक फीसद आबादी की भी जान जाती है तो यह आंकड़ा 20 से 22 लाख होती है. अब अमेरिका के छोटे शहर और गांव कोरोना वायरस के नये हॉट-स्पॉट बनते जा रहे हैं. मार्च महीने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐसी आशंका जताई थी. उनकी कोरोना टास्क फोर्स की रिपोर्ट भी ऐसी ही खौफनाक थी.
बता दें कि अमेरिका के शहर न्यू जर्सी के पास एक छोटी आबादी वाले इलाके एंडोवर में 5 शव मिले हैं. कुछ दिन पहले यहां 13 शव मिल चुके हैं. इस इलाक़े में अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है. पूरे अमेरिका में अब तक साढ़े सात लाख लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 40 हज़ार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.
अमेरिका में शुरुआती 70 हजार केस होने में जहां 63 दिन का समय लगा था, वहीं 70 हजार से 7 लाख केस तक पहुंचने में सिर्फ़ 23 दिन का समय लगा. इस तरह से अमेरिका में अब कोरोना वायरस आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है. इसे काबू में करने के लिये अब अमेरिका को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. कोरोना की वजह से अभी वहां औसतन हर दिन 2 हजार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।