होम जर्मनी ने चीन को भेजा अरबों रुपये का बिल, कहा-कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई करो

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2020 02:25 PM

जर्मनी ने चीन को भेजा अरबों रुपये का बिल, कहा-कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई करो

जर्मनी ने चीन को भेजा अरबों रुपये का बिल, कहा-कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई करो

जर्मनी ने चीन को भेजा अरबों रुपये का बिल, कहा-कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई करो

जर्मनी ने चीन को वैश्विक महामारी फैलाने का आरोप लगाते हुए 130 अरब यूरो का बिल भेजा है। जर्मनी के इस कदम से चीन में बौखलाहट है। जर्मनी ने चीन पर दुनिया को खतरे मे डालने का आरोप लगाते हुए यह बिल भेजा है। ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका के बाद जर्मनी के इस कदम से पूरी दुनिया में हलचल तेज है। चीन ने इसे राष्ट्रवाद को बढ़ावा और विदेशियों से नफरत को दर्शाने वाला कदम बताया है। बता दें कि जर्मनी में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 141,672 हैं। अब तक मरने वालों की संख्या यहां 4,404 है। जर्मनी में इस महामारी के कारण अनुमानित नुकसान 130 अरब यूरो का बताया गया है। वहां के एक अखबार में प्रकाशित खबर में भी कहा गया है कि प्रति व्यक्ति कुल 1784 यूरो का नुकसान हुआ है और देश की जीडीपी में भी गिरावट हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार चीन पर ऐसे आरोप लगाए जाते रहे हैं कि उसके किसी भी काम में पारदर्शिता नहीं होती है। इस घातक वायरस का स्रोत रहे चीन का वह वेट मार्केट फिर से शुरू भी कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)