होम लॉकडाउन का असर, गंगा का जल हुआ और भी निर्मल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2020 02:37 PM

लॉकडाउन का असर, गंगा का जल हुआ और भी निर्मल

लॉकडाउन का असर, गंगा का जल हुआ और भी निर्मल

लॉकडाउन का असर, गंगा का जल हुआ और भी निर्मल

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन का असर जहां आम जनजीवन पर पर रहा है वहीं इसका दूसरा सकारात्मक पहलू भी नजर आ रहा है। लॉकडाउन की वजह से कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू तो ही रहा है और साथ में प्रकृति भी इससे बेहतर हुई है। हवा हो या पानी दोनों की गुणवत्ता पहले के कई गुना बेहतर हो चली है और इसका असर गंगा के पानी में देखने को भी मिल रहा है।

पीने योग्य हुआ पानी

गंगा पहले के मुकाबले 50 फीसदी से अधिक साफ नजर आ रही है। दरअसल गंगा में होने वाले प्रदूषणों में काफी हिस्सेदारी उद्योगों की होती है और लॉकडाउन की वजह से अधिकांश उद्योग बंद हैं जिससे गंगा के पानी की स्थिति बेहतर हुई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वारा में पानी की गुणवत्ता में तो इतना सुधार हुआ है कि वो पीने योग्य हो गया है। पिछले दशक में यह पहला मौका है जब हर की पौड़ी के पानी की गुणवत्ता पीने योग्य हो गई है।

ये रही वजहें

पर्यावरणविदों का माननात है कि लॉकडाउन की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सब जगह उद्योग धंधे बंद है और निर्माण कार्यों पर रोक लगी है जिसकी वजह से अब नदियों की सतरह पर पड़ा रेत, पत्थर और मछलियां साफ दिखाई दे रही हैं। लॉकडाउन की वजह से लोगों का घर से निकलना भी बंद है और इस वजह से नदियों में कूड़ा भी नहीं फेंका जा रहा है और उसका असर साफ देखा जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)