होम आज से 45 फीसदी अर्थव्यवस्था हो जाएगी रिस्टार्ट! इन सेक्टर्स में शुरू होगा काम

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 20, 2020 01:14 AM

आज से 45 फीसदी अर्थव्यवस्था हो जाएगी रिस्टार्ट! इन सेक्टर्स में शुरू होगा काम

आज से 45 फीसदी अर्थव्यवस्था हो जाएगी रिस्टार्ट! इन सेक्टर्स में शुरू होगा काम

आज से 45 फीसदी अर्थव्यवस्था हो जाएगी रिस्टार्ट! इन सेक्टर्स में शुरू होगा काम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दूसरे फेज के ऐलान करने के ​साथ ही कहा था कि 20 अप्रैल से कुछ जगहों पर इकोनॉमिक एक्टिविटी शुरू किया जाएगा. इसको लेकर 17 अप्रैल को केंद्र सरकार ने गाइडलाइंस भी जारी कर दिया है. इसके बाद अब कई सेक्टर्स में एक बार फिर से काम शुरू कर दिया जाएगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिन सेक्टर्स में सरकार ने काम करने की इजाजत दी है, उनमें 65 फीसदी लोग काम करते हैं. माना जा रहा है कोरोना वायरस संकट की वजह से बंद अर्थव्यवस्था का 45 हिस्सा 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा.

शुरू होगा इन सेक्टर्स में काम
अंग्रेजी के अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि देश की कुल जीडीपी में 34.64 फीसदी योगदान एग्रीकल्चर सेक्टर का है. ऐसे में सरकार की ओर से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस सर्विस, मछलियों का खाना, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग, कॉमर्शियल एक्वेरियम, मत्स्य उत्पाद, फिश सीड, चाय, कॉफी, रबर, काजू की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, दूध का कलेक्शन, प्रोसेसिंग, मक्का की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रिब्यूशन का काम शुरू होने की उम्मीद है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को होगा फायदा
इस रिपोर्ट में एग्रीकल्चर पॉलिसी एक्सपर्ट देवेंद्र शर्मा के हवाले से लिखा गया है कि लॉकडाउन 2.0 में खेती और उससे जुड़ी सेवाएं को शुरू करने से 50 फीसदी लोगों को काम मिलेगा क्योंकि आधी से ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर करती है. मौजूदा समय में सरकार रबी फसल की खरीदारी कर रही है. इससे किसानों के पास पैसा आएगा तो खरीदारी बढ़ेगी जो पूरी अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर होगा. हालांकि, किसानों को हुए नुकसान की भरपाई का कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)