होम 25वें दिन कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की संख्या बढ़ी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 19, 2020 12:03 AM

25वें दिन कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की संख्या बढ़ी

25वें दिन कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की संख्या बढ़ी

25वें दिन कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की संख्या बढ़ी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लॉकडाउन के दौरान देश की स्थिति की समीक्षा की और इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार बैठक में शाह को बताया गया कि गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों में फंसे मजदूरों की मदद करने के लिए क्या कदम उठाए हैं। शाह ने कोरोना वायरस महामारी की निगरानी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष के कामकाज का भी जायजा लिया। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के कामकाज का जायजा लिया और विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के हालात की समीक्षा की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे काम कर रहा है और राज्यों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के साथ भी समन्वय कर रहा है।’’ बैठक में शाह के साथ गृह राज्य मंत्री जी. कृष्ण रेड्डी और नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से फोन पर बात की और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी कर्मियों की विशिष्ट सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे पहले लॉकडाउन की घोषणा 24 मार्च की मध्यरात्रि से की। यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए था जो 14 अप्रैल की मध्यरात्रि पर समाप्त होता। लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)