होम नड्डा ने ममता सरकार पर भाजपा नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2020 11:43 PM

नड्डा ने ममता सरकार पर भाजपा नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया

नड्डा ने ममता सरकार पर भाजपा नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया

नड्डा ने ममता सरकार पर भाजपा नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर इस आपदा के समय में राजनीति करने का आरोप लगाया है। नड्डा ने कहा है कि तृणमूल बेवजह पार्टी के जन-प्रतिनिधियों को परेशान कर रही है, और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा-भाव में बाधा उत्पन्न कर रही है, जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

नड्डा ने यह बात पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ शनिवार कोवीडियो कांफ्रेंस के माध्यम एक बैठक में कही। नड्डा ने कहा कि सभी राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में काफी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार को राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए चलाए गए कार्यक्रमों में सहायता करनी चाहिए।

नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आान करते हुए कहा, "भले ही पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे प्रदेशों में हमारे सेवा कार्यों में बाधाएं उत्पन्न की जाएं, लेकिन हम जन-सेवा के अपने अनुष्ठान से पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी कार्यकर्ता राज्य के हर जरूरतमंद तक पहुंचें और उनकी हरसंभव सहायता करें। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।"

भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आलावा राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र के प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, संगठन महामंत्रियों, पार्टी के चुने हुए जन-प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की। बैठक में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी उपस्थित थे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "सत्ता हमारे लिए सदैव ही जन-सेवा का माध्यम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' का सिद्धांत विकसित किया है। कोरोना से लड़ाई में पीएम मोदी देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को राह दिखा रहे हैं। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। महामारी से लड़ाई और मानवता की सेवा में कहीं कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)