होम पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की
पाकिस्तान ने शनिवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में गोलाबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि रात 8:30 बजे नियंत्रण रेखा के पास डेगवार सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू की और मोर्टार दागे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और खबर लिखे जाने तक दोनों सीमाओं से गोलीबारी जारी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।