होम चिकित्साकर्मियों पर हमले से भड़कीं हेमा मालिनी
चिकित्साकर्मियों पर हमले से भड़कीं हेमा मालिनी
मथुरा से BJP सांसद हेमा मालिनी ने मुरादाबाद में संभावित कोरोना वायरस संक्रमितों की जांच करने गए चिकित्साकर्मियों पर हुए हमले को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम पर हमला करने वाले कायरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हेमा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है।
VIDEO में मुरादाबाद की घटना का जिक्र करते सांसद ने कहा, ''लॉकडाउन- 2 के बाद भी कुछ लोग ऐसी शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं। मुरादाबाद में कुछ लोगों ने एंबुलेंस पर हमला किया, पत्थरबाजी की, उन पर थूके। शर्म कीजिए..., थोड़ी इंसानियत जिंदा रखिए।''
BJP सांसद ने कहा कि ''कोरोना वॉरियर्स'' अपनी जान जोखिम में डालकर विषम परिस्थितियों में भी हमारी हिफाजत कर रहे हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले इन कायरों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।