होम एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस

Alert Star Digital Team Apr 18, 2020 11:39 PM

एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस

एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस

एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ने शनिवार को अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के एक दिन में 2154 नए मामले देशभर से सामने आए हैं।

इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 328, मध्य प्रदेश से 92, गुजरात से 277, राजस्थान से 122, तेलंगाना से 43, कर्नाटक से 25, केरल से 4, आंध्र प्रदेश से 31, पश्चिम बंगाल से 32, पंजाब से 23 और उत्तर प्रदेश से 125 केस आए हैं। ये आईसीएमआर ने शनिवार की रात 9 बजे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिया है।

हालांकि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमितों का जो आंकड़ा शनिवार को जारी किया है उसके मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या 957 है। अब तक देश के 23 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु में 84, दिल्ली में 63, तेलंगाना में 79, उत्तर प्रदेश में 59, आंध्र प्रदेश में 61, असम में 91 और अंडमान-निकोबार में 83 प्रतिशत संक्रमित तबलीगी जमात से जुड़े या उनके संपर्क में आये लोग हैं। अरुणाचल प्रदेश में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और वह तबलीगी जमात में शामिल हुआ था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)