होम लॉकडाउन में कैसे करें सेक्स, ये सरकार बता रही है पब्लिक को

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2020 04:22 PM

लॉकडाउन में कैसे करें सेक्स, ये सरकार बता रही है पब्लिक को

लॉकडाउन में कैसे करें सेक्स, ये सरकार बता रही है पब्लिक को

लॉकडाउन में कैसे करें सेक्स, ये सरकार बता रही है पब्लिक को

कोरोनावायरस के दौर में लोग कई तरह की मुश्किलों से घिरे हुए हैं. कई तरह के डर भी लोगों के ज़ेहन में हैं. सेक्स को लेकर भी लोग काफी पसोपेश में हैं. ऐसे में अर्जेंटीना के कुछ अधिकारियों ने इस ख़तरनाक वायरस से हिल चुकी लोगों की ज़िंदगी में रोमांच भरने के लिए ऑन-एयर सेक्स एजुकेशन की शुरुआत की है.अधिकारी बता रहे हैं कि कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते लोगों की ज़िंदगी में कैसे रोमांच भरा जाए. ख़ासकर स्वमैथुन (ओननिज़्म) को पसंद करने वाले लोगों को ये अधिकारी शिक्षित करने में जुटे हैं.जोस बारलेटा देश के स्वास्थ्य मंत्रालय से सूचीबद्ध डॉक्टर हैं. एक टेलीविज़न ब्रॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि सेक्स के बाद लोगों को अपने हाथ ज़रूर धोने चाहिए, भले ही सेक्स में कोई दूसरा शरीक न हुआ हो. जब इस तरह के सवालातों का सिलसिला बढ़ गया तो उन्होंने डिजिटल चैनल के ज़रिए लोगों को प्रशिक्षित करने का काम शुरू कर दिया.डॉक्टर का कहना है, "सेक्स के बाद हाथ धोना बेहद ज़रूरी है. भले ही ये हस्तमैथुन हो या फिर वर्चुअल सेक्स हो." वर्चुअल सेक्स करने वालों के लिए वो आगे बताते हैं, "ये बहुत ज़रूरी है कि आपका की-बोर्ड, टेलीफोन. सेक्स टॉयज़ या फिर आप जो भी इस्तेमाल कर रहे हैं, वो डिसइनफैक्ट रहे. साथ ही ये भी ज़रूरी है इन चीज़ों को आप किसी दूसरे के साथ शेयर न करें."कोरनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से सेक्स टॉयज़ की बिक्री पूरी दुनिया में बेतहाशा बढ़ी है. अर्जेंटीना में 20 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी और ये कम से कम 26 अप्रैल तक चलेगा. देश में अब तक कोरोनावायरस के क़रीब 3000 केस सामने आ चुके हैं.देश के वामपंथी-मध्यमार्गी राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडीज़ की इस बात के लिए काफी तारीफ़ हो रही है कि लैटिन अमेरिकी देशों में उन्होंने सबसे कड़ाई के साथ लॉकडाउन को लागू कराया है.एक रेडियो इंटरव्यू में शुक्रवार को फर्नांडीज़ से पूछा गया कि मंत्रालय की तरफ़ से सेक्स और हाइज़ीन को लेकर क्या दिशानिर्देश जारी कि गए गए हैं? जवाब में उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य मंत्रालय जो कुछ कह रहा है आपको वो सुनना चाहिए. इस बारे में मैं अपनी कोई राय नहीं दूंगा."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)