होम बोले राहुल गांधी, कहा-सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना को हरा नहीं पाएंगे..

Alert Star Digital Team Apr 16, 2020 02:17 PM

बोले राहुल गांधी, कहा-सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना को हरा नहीं पाएंगे..

बोले राहुल गांधी, कहा-सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना को हरा नहीं पाएंगे..

बोले राहुल गांधी, कहा-सिर्फ लॉकडाउन से कोरोना को हरा नहीं पाएंगे..

देश में कोरोना वायरस प्रसार बढ़ता जा रहा है। इस बीच विपक्ष की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। आज दोपहर 1 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम एक गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों को कोरोना संकट में एक साथ आना होगा।राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 2 माह में मैंने कई एक्सपर्ट्स से बात की है। लॉकडाउन कोरोना संकट का सॉल्यूशन नहीं हैं। देश जब लॉकडाउन से बाहर आएगा तो इसका असर वापस दिखना शुरू हो जाएगा। लॉकडाउन आपको तैयारी करने का एक वक्त देगा।

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार को गरीबों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान करने की मांग कर चुके हैं। बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी। उसमें कोरोना वायरस और लॉकडाउऩ के बीच सामने आई परिस्थितियों से निपटने के लिए सुझाव दिए गए थेचिट्ठी में मंत्रियों नेताओं की विदेश यात्राओं पर रोक, नए संसद भवन के निर्माम पर रोक, गरीबों को मुफ्त राशन आदि चीजों के बारे में सुझाव दिए गए थे।कांग्रेस नेता राहूल गांधी ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए टेस्ट की संख्या को बढ़ाना होगा। इस वायरस से आगे रहकर काम करना होगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी कोरोना वायरस मसले को लेकर कई बार घेर चुके हैं। राहुल ने देश में कम हो रहे कोरोना टेस्ट की संख्या, पीपीई-टेस्टिंग किट की कमी जैसे कई मुद्दे उठाएं हैं। इस मसले को लेकर राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)