होम कोरोना संकट पर UN के बयान से भारत समेत पूरी दुनिया की बढ़ी चिंता
कोरोना संकट पर UN के बयान से भारत समेत पूरी दुनिया की बढ़ी चिंता
कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। दुनिया भर अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से बड़ा बयान आया है। संयुक्त राष्ट्र कहा है कि अब सिर्फ एक वैक्सीन ही दुनिया को सामान्य पटरी पर ला सकती है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतेरस ने कोरोना महामारी पर बोलते हुए कहा कि कोरोना संकट बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में अगर दुनिया वापस पटरी पर आती है तो वह एक वैक्सीन की वजह से ही आ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द कोरोना वायरस को लेकर दवाई तैयार होती है, तो दुनिया के लिए बेहतर होगा।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, "उन्हें उम्मीद है कि इस साल के खत्म होने से पहले दुनिया में शानदार वैक्सीन तैयार हो पाएगी।" गुतेरस ने अपील की कि दुनिया को कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन बनाने में एकजुट होना होगा, सभी देश मिलें और साथ में काम करें। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 25 मार्च को 2 बिलियन डॉलर जुटाने की अपील की गई थी, ताकि कोरोना महामारी से निपटा जा सके लेकिन अभी तक इसका 20 फीसदी हिस्सा ही इकट्ठा हो पाया है।
बता दें कि दुनिया भर में 16 अप्रैल की सुबह तक कोरोना वायरस के आंकड़े 20 लाख के पार कर चुके हैं, जबकि 1 लाख 30 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं, यहां 6 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।