होम छुट्टी के दौरान स्कूल में बुलाकर प्रिंसिपल ने तीन बार चौथी कक्षा की छात्रा का किया रेप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2020 01:44 PM

छुट्टी के दौरान स्कूल में बुलाकर प्रिंसिपल ने तीन बार चौथी कक्षा की छात्रा का किया रेप

छुट्टी के दौरान स्कूल में बुलाकर प्रिंसिपल ने तीन बार चौथी कक्षा की छात्रा का किया रेप

 छुट्टी के दौरान स्कूल में बुलाकर प्रिंसिपल ने तीन बार चौथी कक्षा की छात्रा का किया रेप

हाल ही में दो बड़े रेप मामलों में आरोपितों को कठोर सजा मिलने के बाद भी रेप जैसे वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला केरल के कन्नूर जिले का है, जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने चौथी कक्षा की छात्रा से यौन शोषण के मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता और एक निजी स्कूल के अध्यापक पद्मराजन को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना कन्नूर जिले की है। इन आरोपितों पर मासूम बालिका के साथ तीन बार दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपित पद्मराजन को थलासेरी के डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पद्मराजन पर आरोप है कि उसने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली अबोध बालिका के साथ स्कूल में दो बार दुष्कर्म किया। उसने एक दफे छुट्टी के दिन भी बच्ची को स्कूल बुला रेप किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)