होम पिज्जा बॉय पॉजिटिव, खटाई में पड़ सकता है फूड डिलीवरी में छूट का आदेश!

Alert Star Digital Team Apr 16, 2020 02:03 PM

पिज्जा बॉय पॉजिटिव, खटाई में पड़ सकता है फूड डिलीवरी में छूट का आदेश!

पिज्जा बॉय पॉजिटिव, खटाई में पड़ सकता है फूड डिलीवरी में छूट का आदेश!

पिज्जा बॉय पॉजिटिव, खटाई में पड़ सकता है फूड डिलीवरी में छूट का आदेश!

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते आंकड़े देश के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं. इसी वजह से सरकार की ओर से लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला भी किया गया ताकि वायरस ना फैले. लॉकडाउन में लोगों को कुछ राहत देते हुए ऑनलाइन फूड से जुड़ी कंपनियों को छूट दी गई, ताकि लोगों के घर होम डिलीवरी हो सके. इस बीच दिल्ली में एक पिज्जा बॉय के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब इसी फैसले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

राजधानी दिल्ली में एक पिज्जा बॉय का जब टेस्ट करवाया गया, तो वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद एहतियात के तौर पर उन 72 परिवारों को क्वारनटीन कर दिया गया जिनके संपर्क में ये व्यक्ति आया था. इसी के साथ ही उस दुकान को भी बंद करवाया गया है, जहां पर ये व्यक्ति काम करता था. दुकान में काम करने वाले सभी लोगों को क्वारनटीन किया गया है. अभी तक किसी में भी खांसी-जुकाम जैसे लक्षण नहीं पाए गए हैं.

फूड डिलीवरी के फैसले पर संकट?

अब इस मामले के बाद लोगों में सतर्कता बढ़ गई है, क्योंकि सरकार की ओर से पहले तो फूड डिलीवरी के लिए छूट दी गई थी. राजधानी दिल्ली में इनके लिए स्पेशल पास भी जारी किए गए थे, ताकि लोगों को घर बैठे खाना मिल सकें.

हालांकि, इस दौरान शर्त ये थी कि सभी रेस्तरां, ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप वालों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइज़र समेत अन्य बातों का ध्यान रखना होगा और अपने कर्मचारियों से इनका पालन करने को कहना होगा. ऑनलाइन फूड रेस्तरां ने अपनी एप्लिकेशन में इसतरह की सुविधा भी की, जिसमें रेस्तरां में किस तरह काम हो रहा है, इसे परखा जा सके.

लेकिन अब दिल्ली में जिस तरह का मामला सामने आया है, उसने इन सभी सतर्क भरे कदमों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. क्योंकि अगर एक डिलीवरी बॉय 70 से अधिक परिवारों के लिए संकट का खतरा बन सकता है, तो हालात बिगड़ भी सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)