होम यूपी: लखनऊ के सदर बाजार इलाके में बढ़ी सख्ती, 7 हजार लोग क्वारनटीन
यूपी: लखनऊ के सदर बाजार इलाके में बढ़ी सख्ती, 7 हजार लोग क्वारनटीन
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संक्रमित मरीजों की पुष्टि का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए लखनऊ के सदर बाजार इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है.
ज्वाइंट सीपी नवीन अरोरा ने बताया कि लखनऊ का सदर बाजार इलाका उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोरोना संक्रमित इलाका बन चुका है. सदर बाजार इलाके में सीलिंग के बावजूद संक्रमण के 60 मामले सामने आए हैं. वहीं इलाके के लोग तमाम कोशिशों और सख्ती के बावजूद लाकडॉउन और सीलिंग के आदेश को नहीं मान रहे हैं.
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इलाके के करीब सात हजार लोगों को होम क्वारनटीन किया है. इलाके में सख्ती के लिए बैरिकेडिंग की संख्या बढ़ाई गई है. वहीं इलाके के लोगों का रवैया बेहद लापरवाही भरा है, जिसकी वजह से मामले तेजी से बढ़े हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।