होम देश के पांच राज्यों में कोरोना के सात हजार से अधिक मामले
देश के पांच राज्यों में कोरोना के सात हजार से अधिक मामले
महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इन पांचों राज्याें में कोरोना संक्रमितों के मामले 7746 हो चुके हैं जो देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत से अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12380 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 414 पहुंच गयी है। अब तक 1489 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 257 मामले सामने आये हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।