होम त्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 12, 2020 11:43 PM

त्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री

त्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री

त्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री

-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्री खोलने के निर्देश दिए है |उन्होंने ये भी कहा है कि किसानों की फसल उनके घर से ही खरीदने के इंतेजाम किये जा रहे है |15 से मंत्री भी अपने दफ्तरों में बैठेंगे |

आज रात योगी सरकार ने कुछ अहम बड़े फैसले लिए हैं,15 अप्रैल से जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी,साथ ही रेस्त्रा भी ऑनलाइन डिलिवरी कर सकेंगे !बैठक में 19 मंत्री उपस्थित थे |

कोरोना वायरस की रोकथाम में जुटी योगी सरकार ने रविवार की रात बड़ा फैसला लिया,सीएम योगी की शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद बताया गया कि 15 अप्रैल यानी लॉकडाउन समाप्त होने के बाद प्रदेश में ऑनलाइन कारोबार शुरू हो जाएगा. अधिकारियों के साथ हुई सीएम की बैठक में इस पर सहमति बन गई है |

बताया गया कि 15 अप्रैल से यूपी में ऑनलाइन कारोबार शुरू हो सकते हैं. साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की शुरुआत भी कर दी जाएगी. योगी सरकार की इस घोषणा के साथ ही अब यह साफ हो गया कि 15 अप्रैल से प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट खाने की होम डिलीवरी का ऑनलाइन ऑर्डर ले सकेंगे.

बताया गया कि बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि 15 अप्रैल से प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू हो जाएगा. इसी दिन योगी सरकार के सभी मंत्री अपने कार्यालयों में कामकाज संभाल लेंगे. शुरुआत में प्रमुख सचिव से लेकर अनुसचिव स्तर तक के अधिकारी ही कार्यालय में मौजूद रहेंगे..यूपी में 15 अप्रैल से ही गेहूं के खरीद की शुरुआत होने जा रही है, मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं |कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में किसानों के हित पर विचार के लिए एक कमेटी बनायीं गयी है |वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में भी एक समिति का गठन किया गया है |

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)