होम कश्मीर: एलओसी पर भारत-पाकिस्तान सेना में झड़प, तीन की मौत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 12, 2020 11:39 PM

कश्मीर: एलओसी पर भारत-पाकिस्तान सेना में झड़प, तीन की मौत

कश्मीर: एलओसी पर भारत-पाकिस्तान सेना में झड़प, तीन की मौत

कश्मीर: एलओसी पर भारत-पाकिस्तान सेना में झड़प, तीन की मौत

भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने एक सप्ताह तक नियंत्रण रेखा पर झड़पों के बाद रविवार शाम को कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में रिहाइशी इलाक़ों पर मोर्टार से हमला किया.

पाकिस्तानी सेना ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया.

भारतीय सेना के प्रवक्ता 15वीं कोर के कर्नल राजेश कालिया ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

कुपवाड़ा का अधिकतर हिस्सा 700 मील लंबी अस्थायी सींज़मा से लगता है जिसे नियंत्रण रेखा या एलओसी कहते हैं.

ताज़ा संघर्ष पंज़गाम गाँव के चौकीबल सेक्टर में हुआ.

गाँव वालों का आरोप है कि सेना गाँव में भारी गोला-बारूद ले आई थी और संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी मोर्टार उनके यहाँ आ गिरे.

कुपवाड़ा से एक ग्रामीण सादिक़ खटाना ने बताया, "सेना के पास तो सभी साधन हैं और वो गोलीबारी में अपना बचाव कर सकती है. मगर यहाँ हथियार लाकर उन्होंने हमें ख़तरे में डाल दिया".

प्रभावित गाँव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं जिनमें तहस-नहस हो चुके घरों और गोशालाओं के पास खड़े गाँव वाले सेना को कोसते दिखते हैं.

नियंत्रण रेखा पर तनाव पाँच अप्रैल को बढ़ गया जब भारतीय सेना ने दावा किया कि एक लंबी मुठभेड़ में कम-से-कम पाँच घुसपैठियों को मार डाला गया.

सेना ने कहा कि मुठभेड़ में कम-से-कम पाँच सैनिकों की भी जान गई और ये घुसपैठिए पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की आड़ में भारत में दाख़िल होने की कोशिश कर रहे थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)