होम कुमारस्वामी की पीएम मोदी से अपील, किरायदारों को किराए में मिलनी चाहिए छूट
कुमारस्वामी की पीएम मोदी से अपील, किरायदारों को किराए में मिलनी चाहिए छूट
पूर्व मुख्यमंत्री (Chief Minister) एच डी कुमारस्वामी ने रविवार (Sunday) को केंद्र सरकार (Government) से अपील की किरायेदारों के लाभ के लिए किराए में छूट योजना की घोषणा करें. लॉकडाउन (Lockdown) के कारण सब कुछ बंद होने की वजह से ये फैसला लेने के लिए कहा है. कुमारस्वामी ने कहा कि इस वक्त किराए का भुगतान करने में दिक्कत हो रही और इसकारण किराया छूट योजना शुरू की जानी चाहिए.
कई देशों ने किराए में छूट की घोषणा पहले ही कर दी है. आश्चर्य की बात है कि भारतीय सरकार (Government) ने ऐसी किसी भी राहत की घोषणा नहीं की है. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं, कि वह तुरंत इस योजना की शुरुआत करें. उन्होंने कहा कि काफी कार्यबल और छात्रों में महानगरीय शहर हॉस्टल और किराए के घरों में रहते हैं. जैसा कि सभी आर्थिक गतिविधियों में बाधा आ गई है, उनके लिए हमेशा की तरह किराया देना बहुत मुश्किल है. प्रधानमंत्री को किराया छूट योजना की घोषणा करनी चाहिए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।